31July
नासा का ऑपरचुनिटी रोवर मंगल पर सर्वाधिक दूरी तय करने वाला रोवर रोवर बन गया। 2005 में लाल ग्रह पर पहुंचने के बाद से अब तक इस सौर-उर्जा संचालित रोबोट ने लगभग 40 किलोमीटर की दूरी तय कर ली है।
30July
दूरसंचार ऑपरेटर यूनिनॉर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल। कंपनी ने एक दिन में सबसे बड़े खुदरा विस्तार का विश्व रिकॉर्ड कायम किया। उसने एक दिन में एक ही समय में 362 खुदरा आउटलेट्स खोले।
30July
केंद्रीय मंत्रिमडल ने भारतीय प्रमोटरों के हाथों में प्रबंधन नियंत्रण वाले एफआईपीबी मार्ग के जरिए बीमा कंपनियों में 49% विदेशी निवेश की अनुमति दी। इस फैसले के बाद, बीमा क्षेत्र में एफडीआई की सीमा 26% से 49% हो जाएगी।
30July
भारत के निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने राष्ट्रमंडल खेल 2014 में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। अभिनव 10 मीटर एयर रायफल स्पर्धा में भारत के एक प्रमुख निशानेबाज हैं।
29July
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन अगस्त से शुरू हो रही अपनी नेपाल यात्रा के दौरान देश की संसद को संबोधित करेंगे। नरेंद्र मोदी नेपाली संसद को संबोधित करने वाले पहले विदेशी नेता का रिकार्ड भी बनाएंगे।
28July
सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में महेला जयवर्द्धने 34 शतक लगाकर गावस्कर और लारा के साथ संयुक्त रूप से छठे स्थान पर पहुंच गए। सूची में सर्वाधिक 51 शतक सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज हैं।
27July
आस्ट्रेलिया ने राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की चार गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में 3 मिनट 30.98 सेकंड का समय निकालकर नये विश्व रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता।
28july
भारत में है दुनिया की हर तीसरी बालिका वधू: संयुक्त राष्ट्र। दक्षिण एशिया, उप सहारा अफ्रीका और भारत बाल विवाह के मामले में सबसे आगे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में शादी की औसत उम्र 19 साल है।
27July
20वें राष्ट्रमंडल खेल का ग्लासगो (स्कार्टलैंड) में शुभारंभ। ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय ने उद्घाटन किया। लंदन ओलंपिक खेलों में रजत पदक विजेता निशानेबाज़ विजय कुमार उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक थे।
26July
फिलीपाइन एरेना, फिलीपीन्स में खुला दुनिया का सबसे बड़ा इंडोर स्टेडियम। इस स्टेडियम में 55000 लोगों के बैठने की व्यवस्था है।
25July
आईएफएस अधिकारी संजीव कुमार सिंगला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया निजी सचिव (पीएस) नियुक्त किया गया है। सिंगला स्पेन में भारत के राजदूत नियुक्त किए गए विक्रम मिसरी की जगह लेंगे।
25July
यू गोव नामक संस्था द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में जर्मनी के गोलकीपर मैनुएल नुएर को जर्मनी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। मैनुएल नुएर को 2014 के फीफा फ़ुटबाल विश्व कप में गोल्डन ग्लव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
24July
भारत ने पहला स्वदेश निर्मित अनुसंधान जहाज सिंधु साधना का गोवा के मर्मूगावो बंदरगाह पर जलावतरण किया। सिंधु साधना विभिन्न विषयों में अनुसंधान करने में सक्षम पोत है।
23July
फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को केन्द्रीय वस्त्र मंत्रालय का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया। प्रियंका को विशेष रूप से हैंडलूम (हथकरधा) निर्मित बनारसी साड़ियों के प्रचार-प्रसार हेतु ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया।
22July
ब्राजील के फ़ोर्टालेज़ा में छठे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में 7वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन वर्ष 2015 में रूस के ऊफ़ा शहर में आयोजित करने का निर्णय किया गया।
21July
यूक्रेन में मलेशियाई एयरलाइंस के एक विमान को आतंकवादियों मिसाइल प्रणाली बक का इस्तेमाल कर मार गिराया गया जिससे उसमें सवार सभी 298 लोगों की मौत हो गई।
20July
बी अशोक ने भारत की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष (आईओसी) के रूप में कार्यभार संभाला।
18July
पर्यावरणविद् और सामाजिक कार्यकर्ता चंडी प्रसाद भट्ट 2013 के प्रतिष्ठित गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित। यह पुरस्कार महात्मा गांधी की 125 वीं जयंती के अवसर पर 1995 में स्थापित किया गया था।
17July
ब्राजील के फीफा विश्व कप 2014 जीतने में विफल होने के बाद लुइज फेलिप स्कोलारी ने ब्राजील की फुटबॉल टीम के कोच पद से इस्तीफा दिया। यह विश्व कप के इतिहास में ब्राजील की सबसे खराब हार थी।
17July
अर्जेन्टीना के कप्तान लियोनेल मैसी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए गोल्डन बॉल पुरस्कार। जर्मनी के गोलकीपर मैनुअल नोयर को गोल्डन ग्लब्ज, कोलम्बिया के हमेज रोड्रिगेज को गोल्डन बूट पुरस्कार।
16July
राज्यपाल : उत्तर प्रदेश : राम नाइक, छत्तीसगढ़ : बलरामजी दास टंडन, प. बंगाल : केसरीनाथ त्रिपाठी, गुजरात : ओपी कोहली, नगालैंड : पद्मनाभ आचार्य। आचार्य को त्रिपुरा के राज्यपाल की अतिरिक्त जिम्मेदारी।
16July
हिंदी सिनेमा के महान कलाकार दिलीप कुमार के पेशावर स्थित पुश्तैनी घर को पाकिस्तान ने राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया।
15July
जून में महंगाई दर 6.01% से घटकर 5.43% हुई
14July
संयुक्त राष्ट्र की वर्ल्ड अर्बनाइजेशन प्रोस्पेक्टस रिपोर्ट 2014 के अनुसार जापान की राजधानी टोक्यो के बाद वर्ष 2014 में दिल्ली दुनिया का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर बन गया।
13July
जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर बन रहा है दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल। 2016 में पूरा होने पर यह रेलवे पुल फ्रांस की राजधानी पेरिस में बने एफिल टॉवर की तुलना में भी 35 मीटर ऊंचा होगा। यह पुल बारामूला को जम्मू से जोड़ेगा।
13July
अरुण मिश्रा, आदर्श कुमार गोयल और रोहिंग्टन एफ नरीमन सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त। इन नियुक्तियों के साथ, सुप्रीम कोर्ट के बेंच की ताकत भारत के मुख्य न्यायाधीश आर एम लोढ़ा सहित 27 हो गई।
13July
देश की पहली बुलेट ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद का सफर करेगी। प्रस्तावित बुलेट ट्रेन करीब 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। फिलहाल इस रूट पर सबसे तेज चलने वाली गाड़ी शताब्दी है।
12July
सबसोनिक टॉमहॉक क्रूज मिसाइल से तीन गुना ज्यादा 2.8 मैच है। इस का नाम दो नदियों ब्रह्मपुत्र (भारत) और मोस्कवा (रूस) के नाम पर रखा गया है।
10July
यू ट्यूब ने टाटा डोकोमो के साथ गठजोड़ किया है। इस गठजोड़ के तहत दूरसंचार सेवा कंपनी के 3जी प्रीपेड ग्राहक 9 रुपये में ऑनलाइन वीडियो देख सकेंगे।
09July
सर्वोच्च न्यायालय ने शरिया अदालतों द्वारा जारी किये जाने वाले फतवा को गैरकानूनी ठहराया। शरिया अदालत इस्लाम के परंपरागत नियम कानून के आधार पर न्यायिक फैसला (फतवा) देने का कार्य करती है।
09July
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा ईपीएफओ के दायरे में आने वाले संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों हेतु न्यूनतम 1000 रुपये पेंशन देने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान। यह पेंशन 1 अप्रैल 2014 से लागू होगी।
07July
राम नरेश यादव ने रायपुर के राजभवन में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद की शपथ ग्रहण की। मध्य प्रदेश के राज्यपाल राम नरेश यादव को छत्तीसगढ़ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
06July
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विटर पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और पोप के बाद तीसरी ऐसी सबसे बड़ी शख्सियत बनकर उभरे हैं जिनसे लोग आनलाइन जुड़े हुए हैं।
06July
दिल्ली से आगरा तक 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली देश की पहली सेमी हाई-स्पीड ट्रेन का सफल परीक्षण किया गया। यह देश की सबसे तेज ट्रेन हैं। इसे सेमी बुलेट ट्रेन भी कहा जा रहा है।
06July
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेलमंत्री सदानंद गौड़ा के साथ श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से जम्मू जाने वाली ट्रेन का उद्घाटन किया। इस लाइन के चालू हो जाने से कटरा तक जाने में काफी कम समय लगेगा।
05July
तेलंगाना राष्ट्रीय समिति पार्टी के स्वामी गौड़ 40 सदस्यीय तेलंगाना विधान परिषद के अध्यक्ष निर्वाचित। विधान परिषद राज्य के विधान मंडल का ऊपरी सदन होता है जिस का गठन संविधान के अनुच्छेद 168 के अनुसार होता है।
04July
सांस्कृतिक विविधता के प्रसार में योगदान के लिए शाहरूख खान फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार नाइट ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित। यह फ्रेंच और विदेशी नागरिकों को फ्रांस द्वारा दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान है।
04July
अनुसंधान कंपनी वेल्थ-एक्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स सबसे अमीर उद्यमी हैं और उनकी शुद्ध परिसंपत्ति 80.2 अरब डॉलर है।
03July
राजस्थान की राज्य सरकार ने ऊंट को राज्य पशु घोषित किया। यह कदम राज्य में ऊंटों की कम होती संख्या की जांच करने के लिए उठाया गया है।
02July
शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने फाइनल में स्पेन की कैरोलिना मारिन को हराकर ऑस्ट्रेलियन सुपर सीरीज ट्रॉफी अपने नाम की।
01July
गूगल की पहली सोशल नेटवर्किंग साइट ऑरकुट सितंबर में बंद हो जाएगा। आरकुट भारत और ब्राजील में बेहद लोकप्रिय है। इसके 50.6% उपयोक्ता ब्राजील के और 20.44% उपयोक्ता भारत के हैं।
01July
8 बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर मई 2014 में घटकर 2.3% रह गई जो कि चार महीने में सबसे कम रही। जबकि वर्ष 2013 में इस दौरान यह 5.9% थी।