Current Affairs : june 2014 in Hindi
30June
बीसीसीआई के निर्वासित अध्यक्ष एन श्रीनिवासन आईसीसी के पहले चेयरमैन नियुक्त। आइसीसी के ढांचे में बदलाव के बाद अब इस में चेयरमैन (पहली बार इसका सृजन) और अध्यक्ष (पहले से चली आ रही व्यवस्था) दोनों ही पद होंगे।
30June
केंद्र सरकार ने इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) और राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम (एनबीसीसी) को नवरत्न का दर्जा दिया।
30June
भारतीय मूल की मनप्रीत सिंह को अंतरराष्ट्रीय रेडियो पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार, परिवार और घरेलू हिंसा पर उनकी डॉक्युमेंट्री द एनिमी विदिन के लिए दिया गया।
30June
बोत्सवाना का ओकावांगो डेल्टा यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की सूची में 1000वां स्थल बना। यह विश्व के कुछ सर्वाधिक लुप्तप्राय स्तनपायी प्रजातियों में से कुछ जैसे चीता, सफेद गैंडा, अफ्रीकी जंगली कुत्ते और शेर का निवास स्थान है।
29 june
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने बांग्लादेशी समकक्ष अबुल हसन महमूद अली के साथ थल सीमा समझौते और प्रस्तावित तीस्ता नदी जल बंटवारा संधि समेत कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय मुद्दों पर वार्ता की।
27June
कॉरपोरेट सोशल जिम्मेदारी को बढ़ावा देने में उनकी भूमिका के लिए टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष रतन नवल टाटा को कनाडा की यॉर्क यूनिवर्सिटी ने विधि में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया।
26June
इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस के ग्लोबल पीस इंडेक्स 2014 में 162 देशों में से भारत का स्थान 143वां। 2013 में भारत 141वें स्थान पर था। सीरिया दुनिया का सबसे अशांत देश जबकि दुनिया का सबसे शांत देश आईसलैंड।
25June
जर्मनी के जुर्येगन स्टाक इंटरपोल महासचिव पद हेतु चयनित। वे रोनाल्ड के नोबेल (अमेरिका) द्वारा 2015 में पद छोड़ने के बाद कार्यभार संभालेंगे। भारत की ओर से सीबीआई के निदेशक रंजीत सिन्हा इस पद हेतु उम्मीदवार थे।
23June
विश्वनाथन आनंद ने मौजूदा विश्व चैम्पियन मैग्नस कार्लसन को हराकर विश्व रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता। कार्लसन ने विश्वनाथन से पराजित होने के बावजूद 11 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता।
21June
दिल्ली देश का पहला केरोसिन मुक्त राज्य बना। दिल्ली को केरोसिन मुक्त बनाने से प्रति वर्ष खर्च होने वाले सब्सिडी की 200 करोड़ की धनराशि की बचत हुई।
20June
प्रधानमंत्री मोदी की भूटान की दो दिवसीय राजकीय यात्रा संपन्न हुई। प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद उन की यह पहली विदेश यात्रा थी। नरेंद्र मोदी ने 600 मेगावाट क्षमता की खोलोंग्चू पन बिजली परियोजना की आधारशिला भी रखी।
19June
एफआईएच हॉकी विश्व कप-2014: नीदरलैंड्स को हराकर ऑस्ट्रेलिया बना चैम्पियन। ऑस्ट्रेलिया का यह तीसरा विश्व कप खिताब है। विश्व कप में सर्वाधिक चार बार खिताबी जीत का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम है।
17June
प्रधानमंत्री मोदी ने आईएनएस विक्रमादित्य युद्धपोत का औपचारिक उद्घाटन किया। इस की लंबाई 284 मी और चौड़ाई 60 मी है जिसमें तीन फुटबॉल मैदान समा सकते हैं। इस का मूल रूप से रुसी नाम एडमिनर गोर्शकोव था।
17June
राष्ट्रीय पशु बाघ के संरक्षण हेतु उत्तर प्रदेश सरकार ने पीलीभीत को टाइगर रिजर्व का दर्जा दिया। दुधवा बाघ अभयारण्य तथा अमानगढ़ अभयारण्य के बाद यह प्रदेश का तीसरा और देश का 45वां टाइगर रिजर्व होगा।
17June
विशाल सिक्का सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस के नये सीईओ सह एमडी नियुक्त। वे इंफोसिस के वर्तमान सीईओ एस. डी. शिबूलाल की जगह लेंगे। इंफोसिस के सीईओ के रूप में वे 1 अगस्त 2014 को अपना पदभार संभालेंगे।
16June
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने द प्राइस वी पे नाम के चार मिनट का एक वीडियो जारी किया। इसमें तंबाकू के सेवन से स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर पड़ने वाले प्रभावों को उजागर किया गया है।
16June
कोलकाता हवाई अड्डे ने एशिया प्रशांत क्षेत्र में सबसे अच्छे हवाई अड्डे की श्रेणी में एअरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) द्वारा हवाई सेवा गुणवत्ता (ASQ) पुरस्कार जीता।
15June
लिथुआनिया 1 जनवरी 2015 से मुद्रा के रूप में यूरो को अपनाने वाला 19वां देश बन जाएगा। साल 1999 में यूरो की शुरुआत यूरोपीय एकीकरण में एक बहुत बड़ा कदम था।
13June
स्पेनिश स्टार राफेल नडाल नौंवा फ्रेंच ओपन खिताब जीतने के साथ एटीपी विश्व टेनिस रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर कायम रखा, जबकि रूसी स्टार मारिया शारापोवा दूसरी रोलां गैरो ट्राफी जीतकर पांचवें स्थान पर।
12June
भारत में इंटरनेट प्रयोगकर्ताओं की संख्या 2018 तक बढ़कर दोगुना से अधिक यानी 52.6 करोड़ हो जाएगी। इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या के हिसाब से भारत का नंबर चीन व अमेरिका के बाद आता है।
11June
भारत ने 290 किमी की दूरी तक मार करने वाली पोत भेदी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का कर्नाटक के कारवाड़ तट के पास देश के सबसे बड़े और देश में ही निर्मित युद्धपोत आईएनएस कोलकाता से सफल अभ्यास परीक्षण किया।
10June
आईसीआईसीआई बैंक के कर्मचारियों की संख्या पिछले वित्त वर्ष में लगभग 10000 बढ़कर 72000 से अधिक हो गई। इस तरह से आईसीआईसीआई बैंक निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा नियोक्ता बन गया।
10June
कुडनकुलम उर्जा नाभिकीय संयंत्र 1000 मेगावाट बिजली पैदा करने वाला भारत का पहला नाभिकीय संयंत्र बना। इस से पहले गुजरात की टाटा मुंद्रा परियोजना 800 मेगावाट बिजली की क्षमता के साथ सबसे बड़ी एकल उत्पादन इकाई थी।
07June
अनुसंधानकर्ताओं ने कंबोडिया के प्रसिद्ध अंकोरवाट मंदिर की दीवारों पर 500 वर्ष पुराने, छुपे हुए भित्तिचित्रों का पता लगाया। ये 500 वर्ष पुराने हैं और इसमें देवताओं, पशुओं, नावों और मंदिर को भी दर्शाया गया है।
06June
पूर्व रेल मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे को लोकसभा में कांग्रेस का नेता नामित किया गया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को मंत्रिमंडलीय स्तर के मंत्री का दर्जा प्राप्त होता है।
06June
हार्वर्ड-स्मिथसोनियन सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स के खगोलविदों ने पृथ्वी से 17 गुणा अधिक वजनी और आकार में उससे दोगुने से भी अधिक बड़ा ग्रह केपलर-10सी के पता चलने की घोषणा की। यह ड्रेको तारामंडल में स्थित है।
06June
आईसीसी द्वारा जारी ताजा एकदिवसीय टीम रैंकिंग में भारत एक स्थान फिसलकर तीसरे स्थान पर। ऑस्ट्रेलिया टॉप पर जबकि श्रीलंका ने भारत को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल कर लिया।
04June
नगालैंड में गरिफेमा गांव देश का पहला तंबाकू मुक्त गांव घोषित। कोहिमा के निकट गरिफेमा ग्राम्य परिषद हॉल में प्रधान सचिव आर बेनचिलो थोंग ने वर्ल्ड नो टोबैको डे के दिवस पर इसकी घोषणा की।
03June
तेलंगाना देश का 29वां राज्य बन गया। तेलंगाना राष्ट्र समिति के नेता के चंद्रशेखर राव तेलंगाना के पहले मुख्यमंत्री बने। राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन। हैदराबाद अगले 10 सालों तक दोनों राज्यों की राजधानी।
03June
कोलकाता नाइडर्स ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब टीम को हराकर आईपीएल के सातवें संस्करण का खिताब जीत लिया। यह नाइट राइडर्स की दूसरी खिताबी सफलता है।
02June
संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) ने इस साल से सिविल सेवा परीक्षा के इच्छुक उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के दो और मौके देने एवं आयु सीमा में छूट देने जैसे नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए।
02June
सांद्रा बुलॉक और जॉर्ज क्लूनी अभिनीत साइंस फिक्शन फिल्म ग्रैविटी ने गोल्डन ट्रेलर अवार्डस का सर्वश्रेष्ठ ट्रेलर का पुरस्कार जीता। साथ ही ग्रैविटी के ट्रेलर ने सर्वश्रेष्ठ थ्रिलर ट्रेलर का भी पुरस्कार जीता।
01June
ब्राजील की अदालत ने महान फुटबॉलर पेले के बेटे एडिन्हो को नशीले पदार्थां की तस्करी के लिये मनी लॉन्ड्रिंग करने के लिये 33 साल जेल की सजा सुनाई।